LIC ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा: अब नहीं लगाने पड़ेंगे कार्यालय के चक्कर, ऐसे कर सकते है इस्तेमाल

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पॉलिसीधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है. इस सुविधा के शुरू होने से अब पॉलिसीधारकों को कई कामों के लिए एलआईसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. आपको घर बैठे ही कई जानकारियां आसानी से मिल जाएंगी.

LIC Life Insurance Company

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा

रजिस्ट्रेशन एलआईसी की वेबसाइट पर करना होगा. इसके लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर अपना पॉलिसी नंबर और अन्य जरूरी विवरण भरना होगा. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप व्हाट्सएप की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद, पॉलिसीधारक व्हाट्सएप पर मोबाइल नंबर 8976862090 पर ‘हाय’ लिखकर इन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे.

ये सुविधाएं मिलेंगी

  • प्रीमियम ड्यू
  • बोनस इन्फॉर्मेशन
  • पॉलिसी स्टेटस
  • लोन एलिजिबिलिटी क्वोटेशन
  • लोन रिपेमेंट क्वोटेशन
  • लोन इंटरेस्ट ड्यू
  • प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट
  • ULIP- यूनिट्स का स्टेटमेंट
  • LIC सर्विस लिंक्स
  • Opt In/Opt Out सर्विसेज
  • End Conversation
यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

1956 में LIC की शुरुआत

19 जून 1956 को संसद ने जीवन बीमा निगम अधिनियम पारित किया और इसके तहत देश में कार्यरत 245 निजी कंपनियों का अधिग्रहण किया. इस प्रकार 1 सितंबर 1956 को भारतीय जीवन बीमा निगम अस्तित्व में आया.

आज यह 6 लाख करोड़ का कारोबार

1956 में, एलआईसी के देश भर में 5 अंचल कार्यालय, 33 मंडल कार्यालय और 209 शाखा कार्यालय थे. आज 8 अंचल कार्यालय, 113 मंडल कार्यालय और 2048 पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत शाखा कार्यालय हैं. इनके अलावा 1381 सेटेलाइट ऑफिस भी हैं. 1957 तक एलआईसी का कुल कारोबार करीब 200 करोड़ रुपये का था. आज यह 6 लाख करोड़ के करीब है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.