तैयार हुई दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी सुरंग, DMRC ने गोल्डन लाइन पर बनाया इतिहास

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में मेट्रो फेज 4 का काम युद्ध स्तर पर जारी है. इसी कड़ी में छतरपुर मंदिर और इग्नू के बीच 25 फरवरी को एक सुरंग बनकर तैयार हुई थी. अब मंगलवार को एयरोसिटी- तुगलकाबाद कॉरिडोर के छतरपुर मंदिर की तरफ से इग्नू स्टेशन साइट पर सबसे गहरे भूमिगत हिस्से पर सुरंग बनाने का काम भी पूरा हो गया है. यह 27 मीटर की गहराई पर बनी सुरंग दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सबसे गहरी सुरंगों में से एक मानी जा रही है.

Metro Rail Image

CM ने दी बधाई

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिल्ली मेट्रो के साथ ही दिल्ली के निवासियों के लिए भी गर्व का क्षण है. इस दौरान पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल भी मौजूद रहे. मीडिया से बातचीत में अनुज दयाल ने बताया कि छतरपुर मंदिर और इग्नू के बीच एक और पैरलल सुरंग का काम 25 फरवरी को पूरा हुआ था. अब मंगलवार को इस सुरंग का चुनौतीपूर्ण कार्य भी पूरा हो चुका है. यहां अप और डाउन दोनों हिस्सों की लाइनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

फेज 4 में 6 लाइनों का होगा निर्माण

चौथे फेज के तहत, कुल 6 लाइनों का निर्माण किया जाएगा, जो 112.42 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. इसके तहत, मजलिस पार्क से मौजपुर, जनकपुरी से आश्रम मार्ग और एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच लगभग 65 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बनाया जाएगा, जिसका 60% कार्य पूरा हो चुका है. बाकी काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच 5 जनवरी को मैजेंटा लाइन का संचालन शुरू हो चुका है. इसके अलावा, दो और लाइनों- लाजपत नगर से साकेत और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ को बनाए जाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts