आम आदमी को लगा महंगाई का बड़ा झटका, आज फिर बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली | आमजन को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. तेल विपणन कंपनियों ने 14 किलों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का रेट 1003 रुपए हो गया है. जबकि मुंबई में एलपीजी की कीमत 1002.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है.

Gas Cylinder

पहले 7 मई को बढ़े थे दाम

बता दें कि इससे पहले 7 मई को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं महीने की शुरुआत में एक मई को 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के रेट में भी 102 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को अब रसोई गैस की बढ़ती कीमतें भी परेशान कर रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

चुनाव के बाद बढ़ी कीमतें

इसी साल हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद से ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. 22 मार्च को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 50 रुपए बढ़ाया गया था. रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों ने आमजन का हाल-बेहाल कर दिया है और लोग सरकार से लगातार निवेदन कर रहे हैं कि बढ़ती मंहगाई पर लगाम लगाने के प्रयास किए जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.