लोकसभा चुनावों के बीच सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, यहां देखें नई कीमत

नई दिल्ली | देशभर में लोकसभा चुनावों की गहमा- गहमी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. मई महीने की शुरुआत के पहले ही दिन गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. तेल कंपनियों के इस फैसले से देशभर में मंहगाई से जूझ रहे लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंचेगी.

Gas Cylinder

कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता

मई महीने की शुरुआत के पहले ही दिन यानि आज 1 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 19 रूपए की कटौती हुई है. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी शहरों में कीमत ज्यों कि त्यों बनी हुई है.

कटौती के बाद नई कीमत

19 रूपए की कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उन्नीस किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1745.50 रूपए हो गई है, जबकि पहले यह कीमत 1764.50 रूपए थी. वहीं, कोलकाता में नया रेट 1859 रूपए हो गया है. पहले ये रेट 1879 रूपए था. यहां कमर्शियल सिलेंडर 20 रूपए सस्ता हुआ है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1698.50 रूपए हो गया है, जबकि पहले 1717.50 रुपए था. महानगरों की बात करें तो सबसे ज्यादा महंगा सिलेंडर चेन्नई में मिल रहा है. यहां कटौती के बाद सिलेंडर की नई कीमत 1911 रूपए हो गई है, जबकि पहले 1930 रूपए थी. मौजूदा समय में दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू LPG गैस सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.