आमजन के लिए खुशखबरी, LPG गैस सिलेंडर फिर हुआ सस्ता; देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | केंद्र में मोदी 3.0 सरकार के गठन के बाद जुलाई महीने के पहले ही दिन आमजन के लिए खुशखबरी सामने आई है. LPG सिलेंडर के रेट में बदलाव हुआ है और ये सस्ता हो गया है. बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 31 रूपए तक की गिरावट दर्ज हुई है.

Gas Cylinder

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ये गिरावट 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है. इस कटौती के असर से रेस्टोरेंट ओनर, ढाबा मालिकों जैसे कमर्शियल एलपीजी यूज करने वालो को सस्ता सिलेंडर मिलेगा. हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कटौती के बाद नई कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रूपए की कटौती हुई है, जिसके बाद नई कीमत 1646 रूपए हो गई है, जबकि पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1676 रूपए था. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का नया रेट 1598 रूपए हो गया है, जबकि पहले 1629 रूपए था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 30 रूपए सस्ता हुआ है. यहां अब नया रेट 1809.50 रूपए हो गया है, जबकि पहले 1840.50 रूपए था. कोलकाता में गैस सिलेंडर में 31 रूपए की कटौती हुई है, जिसके बाद अब नई कीमत 1756 रूपए हो गई है जबकि पहले 1787 रूपए थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.