फिर महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, 6 रूपए की बढ़ोतरी; फटाफट चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | मार्च महीने के पहले ही दिन यानी आज 1 मार्च को LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, वित्त वर्ष 2025- 26 का बजट पेश करने के ठीक एक दिन पहले यानि 1 फरवरी को गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था. इस दिन गैस सिलेंडर 7 रूपए सस्ता हुआ था, लेकिन यह राहत एक महीना भी नहीं चली. आज फिर 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है.

LPG Gas Cylinder

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

आज से 19 किलोग्राम भारवर्ग वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए तक महंगा हो गया है. दिल्ली में इसकी नई कीमत 6 रुपए बढ़कर 1803 रूपए हो गईं हैं, जबकि पहले 1797 में मिल रहा था. वहीं, कोलकाता में 6 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर 1913 में मिल रहा हैं, जबकि पहले इसके दाम 1907 रूपए थे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर

मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए का हो गया है. चेन्नई में सिलेंडर की नई कीमत 1965 रुपए हो गई है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में यह 803 रूपए और मुंबई में 802.50 रूपए का मिल रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.