कम हुई सोने और चांदी की चमक, कीमतों में आई इतनी कमी; फटाफट चेक करें आज की रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में ही गिरावट देखने को मिल रही है. आज हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold And Silver

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

सोने की कीमतों की बात की जाए, तो 10 ग्राम सोने की कीमतों में 676 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम 1500 रुपए तक सस्ती हुई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 152783 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास व्यापार कर रही है. चांदी की कीमतों की बात की जाए तो 2 लाख 42468 रुपए प्रति किलोग्राम पर कीमतें बनी हुई है. चाहे सोना हो या चांदी दोनों की कीमत ही अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से काफी नीचे ट्रेड कर रही है.

आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के लिए किया जाता है, वैसे सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का माना जाता है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह एक 140000 के आसपास बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

यहां है सोना और चांदी महंगा

जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी के बाद ग्राहकों में भी काफी कंफ्यूजन बना हुआ है कि उन्हें अभी सोना और चांदी परचेज करना चाहिए या नहीं. क्या आगे चलकर सोने और चांदी की कीमतों में और भी कमी देखने को मिल सकती है. कुछ समय पहले ही चांदी की कीमत 4 लाख को भी पार कर गई थी, परंतु अब चांदी की कीमत 242000 के आसपास ही व्यापार कर रही है.

मौजूदा समय में भोपाल और इंदौर में सोने और चांदी की कीमतें सबसे ज्यादा है. एक किलोग्राम चांदी के लिए आपको 2 लाख 43,420, वही 10 ग्राम सोने के लिए 1 लाख 52830 खर्च करने होंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.