LPG गैस धारकों के लिए बड़ी अपडेट, सरकार ने शुरू की यह नई पहल

नई दिल्ली | जैसा की आपको पता है कि मध्य पूर्व युद्ध की वजह से देश भर में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की किल्ल्त देखने को मिल रही है. इसकी वजह से ग्राहकों को सिलेंडर मिलने में काफी परेशानियां भी आ रही है, समय से बुकिंग भी नहीं हो पा रही है. आज हम आपको एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी हुई नई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले है. अगर बुकिंग हो गई है उसके बावजूद भी अब तक आपके घर पर सिलेंडर नहीं पहुंचा है, तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

LPG Cylinder

अगर आपने भी सिलेंडर बुक करवाया है और आपके पास डिलीवरी का मैसेज आ गया है परंतु आपको सिलेंडर नहीं मिला है तो अब आप इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए सरकार की तरफ से एक विशेष सुविधा शुरू की गई है.

LPG गैस धारकों के लिए अपडेट

अगर आपको गैस सिलेंडर बुकिंग या डिलीवरी में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है तो आप 18002333555 पर कंप्लेंट कर सकते हैं. इसके बाद, आपको डिलीवरी के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा. अगर बुकिंग के काफी दिनों के बाद भी आपको आर्डर नहीं मिलता है तो इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं. बुकिंग करने के लिए आपको बार- बार कॉल करने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वालों को राहत, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

आप व्हाट्सएप के जरिए काफी आसानी से भी अपने सिलेंडर को बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से हमारे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना है और आप आसानी से सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे.

इस प्रकार करें बुकिंग

अगर आपके पास एचपी गैस है, तो इसके लिए आपको 9222201122 पर हाई (Hi) या बुक (Book) लिखकर मैसेज करें. इसके अलावा अगर आपके पास भारत गैस का कनेक्शन है तो इसके लिए आपको 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज भेजना होगा. वही इंडियन के ग्राहकों को 7588888824 पर REFILL लिखकर मैसेज भेजना होगा.

अगर आप व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग का काम पूरा नहीं कर पाते हैं तो आप ऐप के जरिए भी ऐसा कर सकते हैं. आपको कई सारे पेमेंट एप में भी सिलेंडर बुक करने का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा वहां से भी आप काफी आसानी से गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.