तीज पर दिल्ली के बाजारों में उमड़ी रौनक, साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक यहां मिलेगा यूनिक कलेक्शन

नई दिल्ली | अगर आप भी तीज के अवसर पर कोई डिजाइनर सूट, साड़ी या कपड़ा खरीदने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि बाजार में इन सबके लिए ढेरों वैरायटी मौजूद है. अबकी बार बाजार में ट्रेंडी डिजाइन स्टाइल्स की काफी ज्यादा भरमार है जिससे आपकी शॉपिंग का मजा दुगना हो जाएगा.

Cloth Shop Bajar Market

जनपद मार्केट

इन्हीं में से एक है दिल्ली स्थित जनपद मार्केट जो अपने यूनिक कलेक्शन और हस्तशिल्प के लिए अलग से पहचान बनाए हुए है. अबकी बार अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर पहुंचना चाहिए. यहां पर पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी, रंग- बिरंगी चूड़ियां और हस्तनिर्मित कपड़े मिल जाएंगे जो आपके इस त्यौहार को और ज्यादा खास बना देंगे. यहां सैंडल और बैग्स भी काफी ज्यादा वैरायटी में उपलब्ध होते हैं. यहां सिल्क, कॉटन और गोटा- पट्टी वर्क वाली हरी साड़ियां, ऑक्सिडाइज्ड नेकपीस और झुमके, बिंदी और मांग टीका सेट सहित अन्य आभूषण भी खरीदे जा सकते हैं.

चांदनी चौक

चांदनी चौक भी हरितालिका तीज की खरीदारी के लिए बेस्ट जगह मानी जा सकती है. हर त्योहार पर इस जगह की अलग ही रौनक होती है. यहां आपको एक ही जगह पर साड़ी, ज्वेलरी, पूजा सामग्री और अन्य सामान मिल जाता है. डिजाइनर सूट, साड़ी, लहंगे आदि खरीदने के लिए आपको यहां ढेरों दुकान मिल जाएंगी. एक से बढ़कर एक बेहतरीन डिजाइन के लहंगे और सूट यहां पर उपलब्ध हो जाते हैं.

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

भजनपुरा मार्केट

दिल्ली के भजनपुरा मार्केट में भी आमतौर पर भीड़ लगी रहती है. लेकिन हरितालिका तीज पर यहां आने वाले ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक दुकानें सजी हुई मिलेंगी. यहां तीज का सामान, तो आपको मिल ही जाएगा. साथ ही, सूट, साड़ी, लहंगा और इंडो- वेस्टर्न आउटफिट भी आप यहां से खरीद सकते हैं.

दिल्ली हाट

आप अगर इस त्यौहार पर कुछ नया और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो दिल्ली हाट में भी घूम सकते हैं. यहां साड़ी, सूट के अलावा और भी कई जबरदस्त वैरायटी भी यहां से खरीदी जा सकती है. यहां अलग- अलग राज्यों के कलेक्शन भी आपको देखने को मिल जाते हैं. यहां आप तीज से जुड़े सामान भी खरीद सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts