माता वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, जून महीने से शुरू होगी ये खास सुविधा

नई दिल्ली | माता वैष्णोदेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी के कम अवधि में विशेष दर्शन के इच्छुक तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आगामी जून से जम्मू से सांझी छत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी. अगर सब कुछ प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक रहा तो जून के पहले पखवाड़े में हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध हो जाएगी.

Vaishno Devi

2 तरह के पैकेज

इस सुविधा का लाभ उठाने वाले श्रद्धालुओं को भवन से 2.5 किलोमीटर दूर पंछी हेलीपैड पर छोड़ा जाएगा. इसके साथ ही, उन्हें विशेष दर्शन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड ‘सेम डे रिटर्न’ (एसडीआर) 35 हजार रुपए और ‘नेक्स्ट डे रिटर्न’ (एनडीआर) 50 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2 प्रकार के पैकेज पेश करेगा.

इसी प्रकार पंछी हेलीपैड पहुंचने पर तीर्थयात्रियों को भवन तक बैटरी कार सेवा, एक विशेष दर्शन पर्ची, ‘प्रसाद‘, ‘भैरों मंदिर’ में प्रार्थना करने के लिए प्राथमिकता टिकट केबल कार और बैटरी कार प्रदान की जाएगी. एनडीआर में भवन और ‘अटका आरती’ के कमरे भी सभी एसडीआर सुविधाओं में शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

फिलहाल, हेलीकॉप्टर सेवा केवल कटरा और सांझीछत के बीच ही उपलब्ध है, जिसका एक तरफ का किराया 2,100 रुपए प्रति व्यक्ति है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पहले ही जम्मू और भवन के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की अनुमति दे दी है, जबकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड परेशानी मुक्त और सुचारू तीर्थयात्रा के लिए सेवा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं और तैयारी कर रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.