दिल्ली मेट्रो की ‘गोल्डन लाइन’ का विस्तार कार्य शुरू, इन इलाकों तक सफर करना होगा सुहाना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो का विस्तार कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने चौथे चरण में विस्तार के तहत ‘गोल्डन लाइन’ कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इस रूट पर 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे.

Delhi Metro

DMRC ने दी जानकारी

एमडी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि यह डीएमआरसी के Phase- IV एक्सपेंशन के एक नए फेज की शुरुआत है, जहां ग्राउंडब्रेकिंग का काम शुरू हो गया है. यह कॉरिडोर पूरी तरह से एलिवेटेड होगा और इसपर लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश- 1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पुष्प विहार और साकेत G ब्लॉक नामक जगहों पर स्टेशन होंगे.

उन्होंने बताया कि यह नया मेट्रो रूट दक्षिणी दिल्ली के व्यस्त इलाकों तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और सैकड़ों स्कूलों, कार्यालयों और रिहायशी इलाकों तक बेहतर मेट्रो सुविधा का लाभ देगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर न केवल ट्रैफिक की भीड़- भाड़ घटेगी, बल्कि कनेक्टिविटी के लिए एक नया हब भी देगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

सुपरफास्ट सफर का अनुभव

यह नई ‘गोल्डन लाइन’ एक गेम चेंजर साबित होगी. खासकर दक्षिणी दिल्ली से ग्रेटर कैलाश- 1, साकेत और पुष्प विहार जैसे जरूरी इलाकों को सीधे मेट्रो से जुड़ाव मिलेगा. कई प्रसिद्ध स्कूलों और सरकारी कार्यालयों तक पहुंच पहले से तेज और आरामदायक हो जाएगी. लाखों यात्रियों के सफर के लिए यह नई मेट्रो लाइन वरदान बनेगी.

यह कॉरिडोर मेट्रो कनेक्टिविटी में एक नया आयाम स्थापित करेगा. यह मौजूदा लाइनों के साथ आसानी से जुड़ जाएगा. यह चिराग दिल्ली में मैजेंटा लाइन से जुड़ेगा. लाजपत नगर में, यह पहले से मौजूद पिंक लाइन और वायलेट लाइन से जुड़ेगा, जिससे यह एक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा. इस ट्रिपल इंटरचेंज के साथ, लाजपत नगर एक बड़ा इंटरचेंज हब बन जाएगा, जो यात्रियों को राजधानी के अलग- अलग हिस्सों में बेहतर और आसान यात्रा के विकल्प प्रदान करेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.