लो जी आ गई खुशखबरी, दिल्ली में एक और रूट पर शुरू हुई मेट्रो सेवा; हर 16 मिनट पर मिलेगी ट्रेन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में मेट्रो सेवा के जरिए सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के चौथे चरण के पहले खंड का उद्घाटन कर लोगों को बड़ी सौगात दी है. इसके तहत, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मैजेंटा लाइन के जुड़ने से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में अब लगभग 395 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ 289 स्टेशन शामिल हो गए हैं.

Metro

रविवार से शुरू हुई मेट्रो सेवा

DMRC के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि जनकपुरी पश्चिम- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन खंड मैजेंटा लाइन पर पहले से ही चालू बॉटनिकल गार्डन- जनकपुरी पश्चिम का विस्तार है. रविवार दोपहर 3 बजे से मैजेंटा लाइन के इस सेक्शन पर आमजन के लिए मेट्रो सेवाएं शुरू हो गई है. इस खंड पर हर 16 मिनट में मेट्रो की सुविधा मिलेगी.

उन्होंने बताया कि जनकपुरी पश्चिम और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के जुड़ने के बाद अब मैजेंटा लाइन की लंबाई करीब 40 किलोमीटर हो जाएगी. कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से आरके आश्रम मार्ग तक मैजेंटा लाइन का शेष विस्तार 2026 तक चरणों में पूरा किया जाएगा.

ये होगा नया स्टेशन

दिल्ली मेट्रो द्वारा अपने चौथे चरण में परिचालन के लिए खरीदी गई छह कोच वाली पहली मेट्रो ट्रेन पिछले साल नवंबर में आई थी. ANI के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम- आरके आश्रम मार्ग विस्तार को 144 नए कोच (24 ट्रेनें) मिलेंगे. इस खंड में एक नया स्टेशन कृष्णा पार्क एक्सटेंशन शामिल होगा, जो बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जनकपुरी पश्चिम तक मैजेंटा लाइन का विस्तार करेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

कृष्णा पार्क से नोएडा, वैशाली, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाना हुआ आसान

  • कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से नोएडा, वैशाली, एयरपोर्ट और गुुरुग्राम जाना आसान हो गया है. कृष्णा पार्क मेट्रो से चढ़ने के बाद सबसे पहले आप जनकपुरी पश्चिम से ब्लू लाइन लेकर नोएडा या वैशाली और द्वारका सेक्टर-21 की ओर जा सकते हैं.
  • इसके बाद हौज खास पर उतरकर यहां से यलो लाइन लेकर समयपुर बादली या मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जा सकते हैं.
  • फिर कालकाजी मंदिर स्टेशन पर उतरकर वायलेट लाइन लेकर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह की ओर जा सकते हैं. इसके बाद आखिर में आप बोटैनिकल गार्डन उतरकर ब्लू लाइन ले सकते हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.