खुशखबरी: दिल्ली में एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो, 7 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां रेल प्रशासन ने एक बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा है कि दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत लाजपत नगर और साकेत G ब्लॉक के बीच एक महत्वपूर्ण कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. करीब 7 किलोमीटर लंबे इस रूट के निर्माण कार्य को अगले तीन साल यानि 2028 तक पूरा करने की उम्मीद जताई गई है.

Gurugram Metro 2

रेल मंत्रालय की निर्माण शाखा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इस रूट पर कुल 7 जगहों पर स्टेशन बनाए जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 447.42 करोड़ रुपए आंकी गई है.

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 7.298 किलोमीटर लंबे इस रूट पर एलिवेटेड वायडक्ट का डिजाइन और निर्माण के साथ ही 7 जगहों पर एलिवेटेड स्टेशन प्लेटफॉर्म भी बनेंगे. उन्होने बताया कि मेट्रो का यह रूट साकेत G ब्लॉक पुष्प विहार, साकेत जिला केंद्र, पुष्प भवन, चिराग दिल्ली, जीके- 1, एंडूज गंज और लाजपत नगर स्टेशन से होकर गुजरेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी रेल विकास निगम को सौंपी गई है, जो कि रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम) है. दिल्ली मेट्रो का यह पहला प्रोजेक्ट है जिसका काम RVNL को सौंपा गया है. इस संबंध में कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर और आसान बनाने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे में योगदान देने के लिए RVNL को इस प्रोजेक्ट के रूप में एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है. हम इसे उत्कृष्टता, सुरक्षा और नए प्रयोगों के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.