Phase-3 कॉरिडोर पर रविवार को सुबह 6 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, इस वजह से लिया फैसला

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि 25 मई यानि कल रविवार को दिल्ली में सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन होगा. इसी के चलते Phase-3 के मेट्रो कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में आसानी हो.

Delhi Metro

DMRC ने दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी देते हुए बताया कि Phase-3 की पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क), मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन- जनकपुरी पश्चिम) और ग्रे लाइन (द्वारका-ढांस बस स्टैंड) कॉरिडोर पर रविवार को सामान्यतः सुबह 7 बजे से मेट्रो संचालित होती है जबकि Phase-1 और Phase-2 के कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू होता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में 24 अप्रैल को बाधित रहेगी जलापूर्ति, जलसंकट से पड़ेगा जूझना

उन्होंने आगे बताया कि रविवार यानि कल सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक, मजेंटा व ग्रे लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे से मेट्रो की सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी. मजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से जनकपुरी पश्चिम के लिए पहली मेट्रो सुबह 5:50 बजे उपलब्ध होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.