22 सितंबर से GST फ्री होगा मिल्क, जानें कितना सस्ता हो जाएगा अमूल और मदर डेयरी का दूध

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST काउंसिलिंग की 56वीं बैठक में दूध को GST फ्री करने के फैसले को मंजूरी दी गई है. इससे लाखों परिवारों को लाभ पहुंचेगा क्योंकि इस कदम के बाद 22 सितंबर से अमूल और मदर डेयरी दूध उत्पादों की कीमतों में गिरावट दर्ज होने की पूरी संभावना जताई गई है. वर्तमान में दूध उत्पाद 5% जीएसटी दर के दायरे में आते हैं लेकिन केंद्र सरकार ने अब दूध पर GST दर को बिल्कुल शुन्य कर दिया है.

DUDH

22 सितंबर से दिखेंगे बदलाव

इसी महीने की 22 तारीख से दूध की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है. सरकार पैकेज्ड दूध पर वर्तमान में लगाए जा रहे 5% GST को हटाने की योजना बना रही है. इस कर छूट से Amul और मदर डेयरी दोनों ब्रांड्स के दूध उत्पाद कई कैटेगरी में और ज्यादा किफायती हो जाएंगे, यानि दूध की कीमतों में 2 रुपए से 4 रुपए प्रति लीटर तक गिरावट देखने को मिलेगी.

इस आगामी बदलाव से देशभर के लाखों परिवारों को खासकर चौतरफा महंगाई के बीच राहत मिलने की उम्मीद जगी है. इससे लोगों के रोजाना खर्च पर कमी दर्ज होगी. हर घर में रोजाना दूध की खपत रहती है. ऐसे में दूध की कीमतों में गिरावट से आमजन को काफी हद तक राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

टैक्स फ्री होने के बाद कीमत

ब्रांड प्रकार अभी कीमत (₹/लीटर) टैक्स फ्री होने के बाद कीमत
अमूल गोल्ड (पूर्ण क्रीम दूध) 69 65- 66
अमूल फ्रेश (टोंड दूध) 57 54- 55
अमूल टी स्पेशल 63 59- 60
अमूल भैंस का दूध 75 71- 72
अमूल गाय का दूध 58 57
मदर डेयरी पूर्ण क्रीम दूध 69 65- 56
मदर डेयरी टोंड दूध 57 55- 56
मदर डेयरी भैंस का दूध 74 71
मदर डेयरी गाय का दूध 59 56- 57
मदर डेयरी डबल टोंड दूध 51 48- 49
मदर डेयरी टोकेन दूध (थिक) 54 51- 52
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.