दिल्ली की मिंटो रोड़ पर 2 दिन तक बंद रहेगा ट्रैफिक, इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी रोजाना अपने वाहन से सफर करते हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने शनिवार को एडवाइजरी जारी कर बताया है कि मिंटो रोड़ पर 2 दिन तक ट्रैफिक आवागमन बंद रहेगा.

TRAFFIC POLICE

2 दिन बंद रहेगा मिंटो रोड़

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि मिंटो रोड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस को जोड़ती है. मरम्मत कार्य के चलते मिंटो रोड़ बंद रहेगा. इस रोड़ से जुड़े रूट्स पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहने की संभावना है. ऐसे में आमजन से अपील की जाती है कि वे ट्रैफिक गाइडलाइंस के मुताबिक ही सफर की योजना बनाएं.

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मिंटो ब्रिज के नीचे गड्ढों की मरम्मत के काम के कारण दोनों कैरिज- वे 30 अगस्त रात 10 बजे से 2 सितंबर सुबह 7 बजे तक के लिए बंद रहेगा. इस दौरान मिंटो रोड रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

कनॉट प्लेस आउटर सर्किल मिंटो रोड- डीडीयू मार्ग टी- पॉइंट 1 मिंटो रोड़ पर कनॉट प्लेस से आने वाले ट्रैफिक को आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर के रास्ते तुर्कमान गेट और कमला मार्केट की ओर डायवर्ट किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

मिंटो रोड़ पर राउंड अबाउट कमला मार्केट से आने वाला पूरा ट्रैफिक रणजीत सिंह मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग (तिलक ब्रिज) पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, डीडीयू मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग (तिलक ब्रिज) के रास्ते कनॉट प्लेस की ओर डायवर्ट किया गया है. पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग जेएलएन मार्ग, बाराखंभा रोड रणजीत सिंह फ्लाईओवर और बहादुर शाह जफर मार्ग (तिलक ब्रिज) के माध्यम से आगे बढ़ने की सलाह दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.