मोदी कैबिनेट ने ELI योजना को दी मंजूरी, पहली नौकरी वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए

नई दिल्ली | अगर आप पहली नौकरी करने जा रहे हैं, तो केंद्र सरकार 1 महीने का वेतन या अधिकतम 15 हजार रुपए तक 2 किस्तों में अपनी तरफ से भी देगी. नई नौकरी देने वाले नियोक्ताओं को 3 हजार रुपए प्रति माह तक इंसेटिव मिलेगा. केंद्र सरकार (Central Govt) ने मंगलवार को 1.07 लाख करोड़ रुपए की एंप्लायमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना को मंजूरी दे दी है. 1 अगस्त से प्रभावी होने वाली योजना 31 जुलाई 2027 तक सृजित नौकरियों के लिए है.

Modi Cabinet

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस योजना का मकसद रोजगार बढ़ाना और कंपनियों को ज्यादा नौकरी देने के लिए प्रेरित करना है. इससे आने वाले 2 साल में साढ़े 3 करोड़ नई नौकरियां पैदा होने की संभावना जताई गई है. यह योजना वित्त वर्ष 2024- 25 के बजट में 2 लाख करोड़ के रोजगार पैकेज योजना का हिस्सा है.

EPFO में रजिस्ट्रेशन पर ही लाभ

ELI स्कीम किसके लिए है?

पहली नौकरी पाने वाले व नियोक्ताओं के लिए.

पहली नौकरी पर लाभ कैसे मिलेगा ?

नौकरी पहली हो, कंपनी ELI स्कीम में पंजीकृत हो. कर्मचारी का ईपीएफओ में रजिस्ट्रेशन हो और 1 लाख रुपए तक वेतन हो.

कितने पैसे मिलेंगे पहली नौकरी पर?

एक माह के वेतन के बराबर या अधिकतम 15 हजार रुपए तक 2 किस्तों में मिलेंगे.

क्या नौकरी लगते ही पैसे मिल जाएंगे?

नहीं, पहली किस्त 6 महीने और दूसरी 12 महीने की नौकरी पूरी होने और फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम करने के बाद मिलेगा. कुछ पैसा बचत खाते में जमा होगा, जिसे बाद में निकाल सकते हैं.

कंपनियों को इसमें कैसे लाभ मिलेगा?

कंपनी को हर अतिरिक्त कर्मचारी के लिए 3 हजार रुपए तक प्रति माह मिलेगा. 50 से कम कर्मचारी वाली कंपनियों को कम- से- कम 2 और इससे ज्यादा कर्मचारी वाले उद्योगों को 5 नई नौकरी देनी होंगी. इनका पीएफ 6 महीने नियमित जमा होना जरूरी है.

कंपनियों को कब तक इंसेटिव मिलेगा?

2 साल तक. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए इसे 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है.

कंपनियों को कितना इंसेटिव मिलेगा?

  • 10,000 रुपए तक वेतन पर 1,000 रुपए प्रति माह
  • 10 हजार रुपए से 20,000 तक पर 2,000 प्रति माह
  • 20,000 से 1 लाख तक 3,000 रुपए प्रति माह
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.