किसानों और राइस मिल मालिकों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने दिया दिवाली तोहफा

नई दिल्ली | धान उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्योहारी सीजन पर केंद्र की मोदी सरकार (Central Govt) ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने उसना और भूरा चावल के निर्यात को लेकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है. केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उसना और ब्राउन चावल तथा धान के निर्यात टैक्स को शून्य कर दिया है. यानि अब इस चावल पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

PM Modi Narendra Modi

इससे पहले उसना चावल के निर्यात पर 10 प्रतिशत टैक्स लगता था. पिछले महीने ही टैक्स को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया था. इसके बाद, 23 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इसे शून्य कर दिया है.

23 अक्टूबर से प्रभावी हुई छूट

वित्त मंत्रालय की ओर से 23 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, उसना चावल, भूरा चावल (ब्राउन राइस) और धान पर निर्यात शुल्क 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया हैं और यह छूट 23 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: साउथ दिल्ली से अलविदा होगा ट्रैफिक जाम, 1471 करोड़ रुपए से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

बता दें कि केंद्र सरकार ने इसी साल अक्टूबर महीने में गैर-बासमती सफेद चावल को निर्यात शुल्क से छूट प्रदान की थी. इसके अलावा उसना चावल, भूरा चावल (ब्राउन राइस) और धान पर भी निर्यात शुल्क 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया था. वहीं, निर्यात को बढ़ावा देने तथा किसानों की आमदनी में इजाफा करने के लिए बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को भी समाप्त कर दिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.