मोदी सरकार जल्द देगी किसानों को बड़ी सौगात, इस दिन जारी होगी 20वीं किस्त

नई दिल्ली | अगर आप भी किसान है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है कि जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है. देश भर के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब इससे जुड़े लाभार्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Farmer Kisan

खुशी से झूम उठे किसान

मोदी सरकार की तरफ से बहुत जल्द किसानों के खातों में 20वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी. वैसे तो सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, इन्ही में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है. इस योजना के जरिए किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है.

यह राशि एक साथ न देकर 3 सामान किस्तों में उपलब्ध करवाई जाती है. खबरें सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं.

जल्द खत्म होगा 20वीं किस्त का इंतजार

20वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलने वाला है, जिन्होंने ई- केवाईसी करवाई है. अगर आपने अभी तक भी ई- केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको नई किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं या पहले लाभ ले चुके हैं, तो नए किसान रजिस्ट्रेशन विकल्प का इस्तेमाल कीजिए. आपको आधार और लैंड डिटेल के साथ एक फॉर्म भी भरना होगा. सबमिट होने के बाद फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए राज्य नोडल अधिकारी को भी भेजा जा सकता है. आधार के नाम मैच ना होने के कारण भी भुगतान विसफल हो सकता है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी. अभी किसानों को नई किस्त का लाभ लेने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा. अभी तक आधिकारिक रूप से सरकार की तरफ से इस बारे में कोई भी अपडेट शेयर नहीं की गई है. उम्मीद की जा रही है कि 18 जुलाई को 20 वी किस्त जारी कर दी जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.