मोदी सरकार जल्द देगी किसानों को बड़ी सौगात, इस दिन जारी होगी 20वीं किस्त

नई दिल्ली | अगर आप भी किसान है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़े हुए किसान पिछले काफी समय से 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Kisan Money

लाभार्थीयों के लिए बड़ी अपडेट

सरकार की तरफ से वैसे तो किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, इनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है. इस योजना के जरिए किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है. यह राशि एक साथ नाम मिलाकर तीन सामान किस्तों में जारी की जाती है, हर 4 महीना में किसानों के खातों में 2000 रुपये की राशि हस्तांतरित की जाती है. अब तक इस योजना की 19 किस्त जारी हो चुकी है, अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस दिन जारी होगी 20वीं किस्त

सरकार की तरफ से किसानों के इस इंतजार को खत्म किया जा सकता है. खबरें सामने आ रही है कि 18 जुलाई को किसानों के खातों में 20वीं किस्त का लाभ पहुंचा दिया जाएगा, इस खबर को सुनकर किसान काफी कुछ दिखाई दे रहे हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उनके अकाउंट में यह पैसा ट्रांसफर किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्ही किसानों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है, जिन्होंने ई केवाईसी करवाई है. पहले भी कई लाखों किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिला था. अगर आपने अभी तक भी ई केवाईसी नहीं करवाई है, तो करवा लीजिए नहीं तो आपको 20 वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.