केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में 12 हजार से ज्यादा शिक्षक के पद खाली, जल्द होगी भर्ती

नई दिल्ली | जो लोग लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनका यह ड्रीम बहुत ही जल्द पूरा होने वाला है. दरअसल, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में 12,000 से अधिक पद खाली हैं, जिन पर भर्ती के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. इसकी जानकारी शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दी है.

Teacher Madam

एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने राज्यसभा को यह बताया है कि देशभर के केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में लगभग 12000 से अधिक पद खाली हैं.

इस कारण खाली

इतने पद खाली होने के पीछे मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि नए विद्यालयों की स्थापना, सेवानिवृत्ति, इस्तीफा, पदोन्नति, स्थानांतरण आदि शामिल हैं, जिस कारण यह पद खाली हो जाते हैं. मंत्री ने कहा कि इन खाली जगहों को भरने की तैयारी चल रही है, और जल्द ही भर्ती की जाएगी. ऐसे में लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा सकती है.

यह भी पढ़े -  Fortuner से ड्यूटी पर पहुंचता है सफाई कर्मचारी, हाथ में झाड़ू देख लोग रह गए हैरान; Video

जल्द होगी भर्ती

केवल केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय ही नहीं, बल्कि एनसीईआरटी में भी 143 पद खाली हैं, जो कि ग्रुप- ए की कैटेगरी में आते हैं. वहीं, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद में भी 60 पद रिक्त हैं. बहुत ही जल्द इन वैकेंसी के लिए सूचना जारी की जाएगी, ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को तैयार रहने की जरूरत है. जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी या अपडेट मिले, फौरन इसका लाभ उठाएं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.