नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में जल्दी ही एयरोस्पेस संग्रहालय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बनाया जाएगा. 43 एकड़ में बनने वाले इस संग्रहालय में इनडोर और आउटडोर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें बड़े- बड़े विमान रखे जाएंगे. यहां बड़े, बच्चे और बुजुर्ग सभी विमान को उड़ान भरते हुए देख सकेंगे. यहां टिकट की कीमत कितनी होगी, इस पर जानकारी नहीं मिल पाई है.

रक्षा मंत्रालय से मिल चुकी मंजूरी
रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना एयरोस्पेस संग्रहालय के प्रस्ताव को काफी पहले इजाजत मिल चुकी थी. अब तक इसे लेकर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका काम कहां तक पहुंचा है. इतनी जानकारी जरूर मिली है कि पालम स्थित इंडियन एयर फोर्स म्यूजियम में इस नए म्यूजियम के स्ट्रक्चर को स्थापित किया गया है.
लोग जान सकेंगे इतिहास और पराक्रम
यहां आम जनता भारतीय वायु सेवा के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगी. इससे विद्यार्थी, बड़े और बुजुर्ग भी वायुसेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में जान पाएंगे. यहां भारतीय सेवा के गौरवशाली इतिहास को सुरक्षित रखा जाएगा. भारतीय वायुसेना का मानना है कि देश की राजधानी दिल्ली में यह संग्रहालय एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में उभरेगा. यहां बच्चों के लिए एक विशेष क्षेत्र बनाया जाएगा, जहां वे विमान के कॉकपिट में प्रवेश कर उड़ान नियंत्रण का भी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.
मिलेगी IAF के इतिहास की जानकारी
यहां एक वीडियो आर्केड बनाया जाएगा. आंतरिक प्रदर्शनों में एक इतिहास खंड भी स्थापित किया जाएगा, जहां सभी IAF स्क्वाड्रनों का इतिहास, विमानन किंवदंतियां, प्रमुख अभियान और विभिन्न युद्धों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा आने पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई मानवीय सहायता के विषय में भी जानकारी दी जाएगी. बता दें कि 1967 में इंडियन एयर फोर्स का एक संग्रहालय वायु सेवा स्टेशन पालम के तकनीकी क्षेत्र के पास बनाया गया था.