आमजन को महंगाई का जोरदार झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमतें

नई दिल्ली | आमजन को महंगाई का एक और जोरदार झटका लगा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर में मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है. 30 अप्रैल यानि आज सुबह से मदर डेयरी ब्रांड के दूध की नई कीमतें लागू हो गई है. मदर डेयरी के अनुसार, उसके दूध में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. दूध की कीमत बढ़ने से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने जा रहा है.

Mother Dairy Shop

मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें

मदर डेयरी का दिल्ली- NCR में टोंड (बल्क वेंड) दूध की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपए प्रति लीटर होगी. वहीं, फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 69 रुपए प्रति लीटर होगी. इसके साथ ही, टोंड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 57 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डबल टोंड दूध की कीमत 49 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 51 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है. गाय के दूध की कीमत 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

कीमतों में बढ़ोतरी की बताई वजह

मदर डेयरी के एक अधिकारी ने बताया कि खरीद लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले कुछ महीनों में कीमतें 4- 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गईं हैं. मदर डेयरी अपने स्वयं के आउटलेट, सामान्य व्यापार और ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली- एनसीआर बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है.

मदर डेयरी ने डेयरी किसानों से कच्चे दूध की कंपनी की खरीद लागत में इजाफे को कीमतों में बढ़ोतरी का जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद हमने कीमत नहीं बढ़ाई. इसके अलावा, पूरे देश और दिल्ली में गर्मी से दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.