दूध- दही, घी और अचार सब मिलेगा सस्ता, मदर डेयरी ने घटाई कीमतें; फटाफट देखें नए रेट

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि मदर डेयरी ने घोषणा करते हुए कहा है कि उनके प्रोडक्ट्स पर 22 सितंबर से GST कटौती का लाभ मिलेगा. मदर डेयरी का दूध, घी और मक्खन सस्ता हो जाएगा. इससे रसोई का बजट हल्का हो जाएगा, क्योंकि ये चीजें रोजाना इस्तेमाल होती है. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला लिया है.

Mother Dairy Shop

नई GST दरें

प्रोडक्ट पहले का टैक्स (%) अब का टैक्स (%)
UHT दूध (टेट्रा पैक) 5% 0%
पनीर 5% 0%
घी 12% 5%
मक्खन 12% 5%
चीज 12% 5%
मिल्क शेक 12% 5%
आइसक्रीम 12% 5%
फ्रोजन स्नैक्स 12% 5%
जैम 12% 5%
अचार 12% 5%
पैकेजिंग नारियल पानी 12% 5%
टोमैटो प्यूरी 12% 5%

अमूल ने किया इंकार

देश के सबसे लोकप्रिय ब्रांडों में से एक Amul ने स्पष्ट किया है कि 22 सितंबर से पाउच दूध की कीमतों में कोई कटौती नहीं होगी, क्योंकि इसपर पहले से ही 0% GST लगता है.

पूरी लिस्ट

प्रोडक्ट साइज पहले (₹) अब (₹)
UHT दूध (टेट्रा पैक) 1 लीटर 77 75
UHT दूध (टेट्रा पैक) 450 ml 33 32
फ्लेवर्ड मिल्क (टेट्रा पैक) 180 ml 30 28
पनीर 200 gm 95 92
पनीर 400 gm 180 174
मलाई पनीर 200 gm 100 97
मक्खन 500 gm 305 285
मक्खन 100 gm 62 58
चीज स्लाइस 180 gm 145 135
चीज स्लाइस 200 gm 170 160
चीज स्लाइस 480 gm 405 380
चीज स्लाइस 780 gm 480 450
चीज ब्लॉक 200 gm 150 140
चीज स्प्रेड (Plain, Piri Piri, Garlic & Herb) 180 gm 120 110
चीज़ मेयोनेज़ 1000 gm 610 575
घी बॉतल पैक 1 लीटर 675 645
घी टिन 500 ml 345 330
घी पाउच 1 लीटर 675 645
घी पाउच 500 ml 350 335
घी पाउच 200 ml 190 180
घी पाउच 1 लीटर 685 655
प्रिमियम काऊ घी – बिला ब्रांड 500 ml 999 984
आइसक्रीम – वनीला कप 45 gm 10 9
आइसक्रीम – वनीला कप 50 ml 10 9
यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.