नई दिल्ली । मुकेश अंबानी की कंपनी RIIHIL लंदन में बड़ा बिजनेस ठिकाना खरीदा है. बता दें कि कंपनी ने Hospitality Sector ब्रिटेन के स्टोक पार्क में हेरीटेज प्रॉपर्टी अधिग्रहण किया है. बता दें कि यह कंपनी के गोल्फिंग और स्पोर्ट्स काम को आगे बढ़ाएगी. वही RIL का कहना है कि कंपनी कोविड को लेकर एक स्थानीय गाइडलाइंस के हिसाब से आगे बढ़ेगी. समाचार एजेंसी Ani के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा यह बयान जारी किया गया है.
मुकेश अंबानी ने खरीदा Antilia से भी शानदार महल
वही RIL ने कहा कि यह अधिग्रहण ग्रुप के फास्ट ग्रोइंग कंजूमर बिजनेस को आगे बढ़ाएगा. इसके साथ साथ देश के हॉस्पिटैलिटी उद्योग को ग्लोबल एक्सपेंड करेगा. कंपनी के अनुसार RIL को लेकर मीडिया जगत में यह खबर चल रही है कि अंबानी परिवार ने लंदन में कोई नया घर खरीदा है. RIL इस बारे में कहना चाहती है कि मुकेश अंबानी के परिवार का लंदन या कहीं और जगह बसने का कोई इरादा नहीं है. मीडिया में खबरें चल रही है कि अंबानी परिवार ने लंदन में भी एक ठिकाना खरीदा है. सूत्रों के हवाले से मीडे ने खबर दी थी कि अंबानी परिवार Buckinghamshire, stoke park 300 एकड़ क्लब में बसने की तैयारी कर रहा है. इसका सौदा 592 करोड रुपए में इसी साल हुआ है. अंबानी के इस मकान में 49 बेडरूम है. सूत्रों ने बताया कि मेंशन में अत्याधुनिक इलाज की सुविधा भी है. इसे अभी सेट किया जा रहा है.
