सरसों के तेल में 67 रुपए तक की हुई बढ़ोतरी, जानिए अब किस रेट पर मिलेगा Mustard Oil

नई दिल्ली । महंगाई की चौतरफा मार आमजन का हाल-बेहाल कर रही है. अब सरसों तेल का भाव आजकल आसमान छू रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि सरसों तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में तेजी से इजाफा हुआ है. देश के कई राज्यों में सरसों तेल का भाव 200 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हों गया है. बीते एक साल की बात करें तो सरसों तेल की कीमतों में 70 से 80% तक का इजाफा हुआ है.

sarso ka tel

1 साल में 67 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ तेल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 दिसंबर 2020 को सरसों तेल का भाव 136 रुपए प्रति लीटर था. वहीं 1 दिसंबर 2021 को दिल्ली में सरसों तेल का भाव बढ़कर 203 रुपए प्रति लीटर हो गया है. सरसों तेल की कीमत एक साल में 67 रुपए तक बढ़ गई है. उससे पहले 2019 से 2020 में सरसों तेल की कीमतों में 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. सरसों के तेल की बढ़ती कीमत आमजन की खानें की थाली पर असर डालने लगी है जिसके चलते लोगों ने सरसों तेल का इस्तेमाल करना कम कर दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को काटना पड़ेगा 4 किमी एक्स्ट्रा चक्कर, 3 महीने के लिए बंद हुआ यह रास्ता

जानिए क्यों बढ़ रहें हैं दाम

देश में खाद्य तेलों का ज्यादातर हिस्सा आयात किया जाता है. केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के दामों में कटौती लाने के लिए बेसिक ड्यूटी घटा दी थी. इसमें कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल आदि शामिल थे.

इसके अलावा खाद्य तेलों की कीमतें नियंत्रण में रखने के लिए पाम ऑयल, सूरजमुखी का तेल और सोयाबीन के तेल पर लगने वाले आयात शुल्क को भी ठीक किया था. इसका असर कीमतों पर नजर आया लेकिन बहुत ज्यादा असर दाम कम होने पर नजर नहीं आया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.