नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में यात्रियों को एक और तेज गति का विकल्प मिल गया है. बता दें कि मेरठ में लोकार्पण के साथ ही दिल्ली- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर पहली बार ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है. 82 किलोमीटर लंबे इस रूट पर सराय काले खां RRTS स्टेशन से पहली बार नमो भारत ट्रेन मेरठ के लिए संचालित हुई है.
प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण नमो स्टेशन तक करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ट्रेन का संचालन पहले से ही शुरू हो चुका था. अब सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब 5 किलोमीटर और मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर लंबे हिस्से का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया है.
देशवासियों के सफर को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं। मेरठ मेट्रो नेटवर्क भी यहां के लोगों का जीवन और आसान बनाएगा। pic.twitter.com/8S9KQpulml
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
रफ्तार भरेगा सफर
सड़क मार्ग से मेरठ से दिल्ली की यात्रा करने में पहले लगभग 3 घंटे का समय लगता था. वहीं, अब नमो भारत ट्रेन के जरिए इस दूरी को मात्र 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. चिकित्सा, शिक्षा व नौकरी संबंधित कार्यों आदि के लिए दिल्ली आवाजाही करने वालों के समय में बड़ी बचत आएगी. नमो भारत ट्रेन के जरिए लोग ट्रैफिक जाम से दूर आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे. वहीं, ट्रेन का संचालन शुरू होने पर सड़क मार्गों से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी. इससे प्रदुषण स्तर कम करने में मदद मिलेगी तो साथ ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी आएगी.
मेरठ के लिए न्यू अशोक नगर से नमो भारत ट्रेन में सवार होना पड़ता था पर अब सराय काले खां से इसका संचालन होने पर अतिरिक्त समय की बचत होगी. लोगों को दिल्ली- एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी का एक और तेज गति का विकल्प मिल गया है. इसके लिए केंद्र सरकार की जितनी सराहना की जाए, कम है- काउंटर से पहला टिकट लेने वाला व्यक्ति
