दिल्ली- NCR में सफर का नया अध्याय लिखेगी नमो भारत ट्रेन, 2 बस स्टैंड और एक रेलवे स्टेशन से होगी कनेक्टिविटी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक संचालित होने वाली नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) न केवल दिल्ली- NCR में सफर को आसान करेगी बल्कि तीन दिल्ली मेट्रो लाइन, दो बस स्टैंड व एक रेलवे स्टेशन से कनेक्टिविटी होने से विभिन्न शहरों के बीच के सफर को भी सुविधाजनक बनाएगी. यह मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी लोगों के सफर को आसान और सुगम बनाने का काम करेगी.

Rapidx Train

दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक संचालित होने से आनंद विहार स्टेशन पर नमो भारत की कनेक्टिविटी आनंद विहार में दिल्ली मेट्रो ब्लू व पिंक लाइन से आनंद विहार में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) का बस स्टैंड व उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) का कौशांबी बस अड्डा और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से हो जाएगी.

कई शहरों के बीच सफर होगा आसान

नमो भारत ट्रेन संचालित होने से दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ की दूरी तय करना ही आसान नहीं होगा, बल्कि कनेक्टिविटी होने से बस स्टैंड से संचालित हजारों बसों व रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों से प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के शहरी लोगों को राहत पहुंचेगी. जिन लोगों को यहां से दिल्ली व मेरठ का सफर करना होगा, उन्हें सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा. अभी तक बस से कौशांबी व आनंद विहार पहुंचने वाले लोगों को विभिन्न वैकल्पिक व्यवस्थाएं करनी होती हैं.

मेट्रो रेड लाइन से पहले ही हो चुकी है कनेक्टिविटी

नमो भारत ट्रेन की दिल्ली मेट्रो रेड लाइन से शहीद स्थल स्टेशन पर पहले ही कनेक्टिविटी हो चुकी है. इससे तीन शहरों में रहने वाले लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंची है. अब पिंक व ब्लू लाइन के जुड़ने से लोगों को और अधिक सुविधा मिलने से उनका सफर पहले से बेहतर हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  यमुना सफाई अभियान में उतरी पूरी दिल्ली कैबिनेट, 500 से अधिक एनजीओ शामिल

दिल्ली मेट्रो की कौन- कौन सी लाइन जुड़ेंगी

ब्लू लाइन: दिल्ली के द्वारका सेक्टर- 21 से वैशाली.

कुल स्टेशन: 33

पिंक लाइन: लोनी शिव विहार से दिल्ली के मजलिस पार्क.

कुल स्टेशन: 38

रेड लाइन: गाजियाबाद के शहीद नगर से दिल्ली के रिठाला तक.

कुल स्टेशन: 29

नमो भारत ट्रेन के ये रहेंगे स्टेशन

  • न्यू अशोक नगर
  • आनंद विहार
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो स्टेशन
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर साउथ
  • मोदीनगर नार्थ
  • मेरठ साउथ

दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ होना UP व दिल्लीवासियों के लिए गर्व की बात है. इससे उद्यमी व नौकरीपेशा लोगों को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी. बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं और दिल्ली से गाजियाबाद भी आते हैं. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं- इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.