दिल्ली से मेरठ तक जून में शुरू होगी नमो भारत ट्रेन, तीन चरणों में होगा संचालन

नई दिल्ली | सब कुछ सही रहा तो दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक जून के महीने में नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) दौड़ने लगेगी इसके लिए एनसीआरटीसी की तरफ से तैयारियां तेजी गति से चल रही है. मेरठ में तीन चरणों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन किया जाएगा. इसके लिए मेरठ में मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 23 किलोमीटर के कॉरिडोर पर आखिरी चरण में काम चल रहा है.

Rapidx Train

तीन चरणों में होगा संचालन

तीन चरणों में संचालन होगा. पहले चरण के तहत, मेरठ साउथ से शताब्दीनगर, दूसरे में शताब्दीनगर से बेगमपुल और तीसरे में बेगमपुल से मोदीपुरम तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन किया जाएगा. पहले चरण शताब्दीनगर तक मार्च के आखिरी तक, दूसरा बेगमपुल तक अप्रैल- मई और तीसरा मोदीपरम तक जून के अंत में पूरा हो जाएगा. मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक की 82 किलोमीटर की यात्रा कॉरिडोर पर 50 मिनट में पूरी हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

मेरठ में होंगे 13 स्टेशन

मेरठ में रैपिड रेल कॉरिडोर में बेगमपुल के अलावा मेरठ में मेरठ सेंट्रल और भैंसाली को अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया गया, लेकिन यहाँ केवल मेरठ मेट्रो उपलब्ध होगी. वहीं, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन पर ही नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सुविधा मिलेगी. इसके लिए 23 किलोमीटर के सेक्शन में कुल 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts