दिल्ली में यहां पर बनेगी 60 किमी लंबी नई सड़क, IGI एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों से होगा जुड़ाव

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वाहन चालकों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां नजफगढ़ नाले के साथ- साथ 60 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी योजना पर 600 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इसे 2 चरणों में पूरा किया जाएगा.

Highway Road 3

दो चरणों में पूरा होगा काम

पहले चरण में झाटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक नाले के बाएं किनारे पर 5.94 किलोमीटर लंबी टू- लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में छावला ब्रिज से बसईदारापुर ब्रिज तक दोनों किनारों पर 54.83 किलोमीटर लंबी टू- लेन सड़क बनाई जाएगी.

IGI एयरपोर्ट से मिलेगी कनेक्टिविटी

इस सड़क मार्ग को दिल्ली के प्रमुख मार्गों से कनेक्टिविटी दी जाएगी. इनमें इनर रिंग रोड (बसईदारापुर), आउटर रिंग रोड (केशवपुर), पंखा रोड (विकासपुरी), नजफगढ़ रोड (ककरोला- द्वारका एक्सप्रेसवे) और अन्य महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं, जो IGI एयरपोर्ट तक जाती है. इससे पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों की एयरपोर्ट से दूरी कम हो जाएगी. इस सड़क के बनने का नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, ककरोला, बापरोला, निलोठी, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग और छावला जैसे इलाकों की जनता को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच होगी आसान, 4 नए कॉरिडोर बनाएगी सरकार

सड़क किनारे विकसित होगी हरी पट्टी

दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से जहां क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, दिल्ली को और अधिक हरा- भरा बनाने में मदद मिलेगी. इस प्रोजेक्ट के तहत, सड़क निर्माण के साथ- साथ बाउंड्री वॉल, स्ट्रीट फर्नीचर, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, साइन बोर्ड और सड़क के किनारे हरियाली को विकसित किया जाएगा.

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि यह सिर्फ एक सड़क न होकर एक पर्यावरण- अनुकूल ग्रीन कॉरिडोर बनें, ताकि दिल्ली की जनता को स्वच्छ, सुंदर और सुगम आवाजाही वाला वातावरण प्रदान किया जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.