खुशखबरी: दिल्ली में यहां बनेगा नया फ्लाईओवर, द्वारका एक्सप्रेसवे तक फर्राटेदार होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा दक्षिण- पश्चिम दिल्ली में ट्रैफिक जाम कम करने के उद्देश्य से दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH- 48) पर महिपालपुर के पास और बिजवासन रेलवे ओवरब्रिज के बीच एक नया फ्लाईओवर बनाने की योजना पर विचार किया है.

flyover bridge pul highway

इस प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण से यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर तक वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिलने और नजफगढ़-कपासहेरा रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. वाहन चालकों के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

दिल्ली में यहां बनेगा नया फ्लाईओवर

लगभग 16 किलोमीटर लंबी नजफगढ़- कापसहेड़ा सड़क पिछले एक दशक से ट्रैफिक जाम की भीषण समस्या से जूझ रही है. खासकर NH-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच के साढ़े 5 किलोमीटर हिस्से में हालात और ज्यादा बदतर हो रहें हैं. बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास स्थित फोरलेन फ्लाईओवर इन स्थिती को और ज्यादा बिगाड़ रहा है, जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ने की वजह से जाम और ज्यादा बढ़ जाता है. अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए PWD इस प्रोजेक्ट पर अध्ययन करने के लिए एक निजी एजेंसी को नियुक्त करने की योजना बना रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

वैकल्पिक सड़क मार्ग की सुविधा

इस फ्लाईओवर के बनने से द्वारका के विभिन्न सेक्टरों तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी. द्वारका की ओर जाने वाले वाहन चालकों के पास महिपालपुर से नजफगढ़-कपासेरा रोड लेने और फ्लाईओवर के माध्यम से यशोभूमि, सेक्टर-28, पोचनपुर और द्वारका के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने का विकल्प होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.