खुशखबरी: झुग्गियों को हटाकर मिलेगा नया घर, दिल्ली सरकार का 700 करोड़ का मास्टर प्लान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने झुग्गियों के पुनर्विकास और पुनर्वास को लेकर बड़ी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री शालीमार बाग इलाके के रेलवे फाटक के पास स्थित झुग्गी बस्ती का दौरा करने पहुंचीं. उन्होंने कहा कि विकास के लिए झुग्गियों को हटाया जाएगा और पात्र लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे. सरकार का यह फैसला उन लोगों के लिए बड़ी उम्मीद है, जो वर्षों से पक्के घर की चाह में झुग्गियों में रह रहे हैं.

Colony Home House Ghar

पुनर्वास की योजना पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री के इस बयान को झुग्गी वासियों की वर्षों पुरानी मांग के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर जहां विकास कार्य जरूरी होंगे, वहां झुग्गियों को हटाया जाएगा. सरकार पुनर्वास की ठोस योजना पर काम कर रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसी को भी बेघर नहीं करेगी और सबसे पहले कमजोर वर्ग का साथ देना सरकार की प्राथमिकता होगी. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार रेल मंत्रालय से बातचीत कर रही है, ताकि जमीन पर अधिकार और पुनर्वास की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके.

दी जाएंगी मूलभूत सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 700 करोड़ रुपए के बजट से सिर्फ मकान ही नहीं, बल्कि झुग्गी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. इनमें सड़क निर्माण, पानी की आपूर्ति, सीवर और नाली व्यवस्था, महिलाओं के लिए सुरक्षित स्नानघर और शौचालय निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि झुग्गीवासियों को इज्जत और अधिकार के साथ जीवन दिया जाए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts