नई नीति से टोल टैक्स का झंझट खत्म, सालभर कर सकेंगे फ्री हाईवे ट्रैवल; करवाना होगा सिंगल रिचार्ज

नई दिल्ली | देश भर में हर रोज लाखों लोग हाईवे की यात्रा करते हैं. उन्हें कई नियमों का पालन करना पड़ता है. ऐसा लोगों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाता है. मोटर वाहन अधिनियम के तहत, सरकार द्वारा कुछ नियम बनाए गए हैं जो सभी को मानने पड़ते हैं, लेकिन जो इनका उल्लंघन करते हैं, उन्हें चालान के तौर पर सजा भुगतनी होती है. राजमार्गों से होते हुए जो भी चार पहिया वाहन टोल प्लाजा से गुजरते हैं, उन्हें टैक्स चुकाना पड़ता है.

TOLL

होगा बड़ा बदलाव

सरकार द्वारा वाहनों पर फास्टैग लगाने को अनिवार्य किया गया है, जिसके जरिए टोल टैक्स की वसूली की जाती है. अब इस सिस्टम में भी सरकार बदलाव करने वाली है. अब आपको टोल टैक्स चुकाने के लिए केवल एक बार ही रिचार्ज करना होगा और साल भर आप देश में कहीं भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे.

साल में एक बार करना होगा रिचार्ज

आमतौर पर जब लोग गाड़ियों से टोल प्लाजा से गुजरते हैं, तो उन्हें टोल चुकाना पड़ता है. इसके लिए उन्हें फास्टैग में कुछ बैलेंस रखना पड़ता है. जितनी ज्यादा यात्रा करते हैं, उसी हिसाब से उन्हें टोल टैक्स अदा करना पड़ता है. अब इसके लिए नई पॉलिसी लॉन्च की जा रही है, जिसके तहत साल में सिर्फ आपको एक बार ही फास्टैग को रिचार्ज करवाना होगा. आप साल भर देश के किसी भी स्टेट और नेशनल हाईवे पर बिना टोल चुकाए आ- जा सकेंगे. आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

मिलेगी अनलिमिटेड यात्रा की सुविधा

इस सिस्टम के तहत, आपको सालाना ₹3000 की राशि अदा करनी होगी. इसका मतलब यह हुआ कि यदि कोई फास्टैग में ₹3000 का रिचार्ज करवा लेता है, तो उसे साल भर के लिए कहीं भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. वह व्यक्ति नेशनल हाईवे, स्टेट एक्सप्रेसवे और बाकी सभी एक्सप्रेसवे पर अनलिमिटेड यात्रा का पात्र बन जाएगा.

यहां एक बात ध्यान में रखना जरूरी है कि जो लोग साल भर का रिचार्ज नहीं करवा पाएंगे, उन्हें किलोमीटर के हिसाब से रिचार्ज करवाने की सुविधा दी जाएगी. आपको हर 100 किलोमीटर के लिए ₹50 टोल के हिसाब से चुकाने पड़ेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts