खिलाड़ियों के लिए आएगा नया खेल कानून, पहले से बेहतर मिलेगी सुविधाएं

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक नया कानून बनाने की घोषणा की है. सरकार जनवरी में खेल से संबंधित एक नया कानून बनाने जा रही है. इस कानून का उद्देश्य खेल प्रशासन को अधिक पारदर्शी और साफ- सुथरा बनाना है, जिससे खिलाड़ियों को फायदा भी पहुंचे और उनको खेल में किसी प्रकार की समस्या भी ना रहे.

Games Sports

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

नया कानून राष्ट्रीय स्पोर्ट्स फेडरेशन के कामकाज में अधिक सुधार होगा. इससे चुनाव प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता होगी. इसके अलावा खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. नए कानून के तहत खेल संघों की सख्त जांच की जाएगी ताकि अनियमिताओं पर रोक लगाई जा सके.

वैश्विक स्तर पर पहचान

सूत्रों के अनुसार, खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन दमन में होने जा रहा है. यह इवेंट देश में बीच खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा. इससे युवा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा और नए खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा. इससे नई युवा पीढ़ी भी खेल के प्रति जागरूक होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

यह नया कानून और खेलो इंडिया इवेंट भारतीय खेल जगत में नई क्रांति के रूप में विकसित होगा, जिससे भारत की वैश्विक स्तर पर खेल जगत में पहचान बढ़ेगी. खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे. यह कानून दिल्ली में खेल संस्कृति को बढ़ाने में सहायक होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.