नई दिल्ली | दिसंबर महीना चल रहा है और 5 दिन बाद नया साल आने वाला है. नए साल के साथ-साथ नई नीतियां और नए नियम भी आ रहे हैं जिसका सीधा असर आपकी आमदनी पर पड़ने वाला है. बता दे की 1 जनवरी से बैंकिंग टैक्स, सरकारी योजनाओं ,रसोई गैस की कीमतों, पैन कार्ड और आधार कार्ड में कुछ जरूरी बदलाव किए गए है. आइए जानते है इन बदलाव के बारे मे…

राशन कार्ड प्रक्रिया में बदलाव
राशन कार्ड से संबंधित सब कार्य अब ऑनलाइन कर दिए गए है. इससे ग्रामीण लोगों को फायदा होगा. अब उन्हे बार- बार शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वे घर बैठे आवेदन कर सकते है जिससे उनके पैसे और समय दोनों बचेंगे.
किसानों के लिए बदलाव
किसानों के लिए बदलाव करते हुए अब यूपी समेत कई राज्यों में किसान कार्ड अनिवार्य कर दिए गए है. अगर आपका किसान कार्ड नहीं होगा तो आपकी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त राशि नहीं मिलेगी. इसके अलावा, फसल बीमा योजना में बदलाव करते हुए कहा गया है कि अब जंगली जानवरों से खराब हुई फसल को भी बीमा में शामिल कर दिया गया है. लेकिन शर्त यह है कि नुकसान की जानकारी 72 घटे के अंदर देनी होगी.
सोशल मीडिया से संबंधित नियमों में बदलाव
सोशल मीडिया नियमों में बदलाव करते हुए बच्चों के लिए एक अहम फैसला लिया है. बता दें कि अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इसके इस्तेमाल से सख्त मना कर दिया गया है. यह बदलाव बच्चों की सुरक्षा के लिए किया गया है.
सरकारी स्कूलों से संबंधित बदलाव
अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन कर दी गई है. इससे स्कूल सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति और अनुपस्थिति पर विशेष ध्यान रखा जाएगा.
बैकिंग और टैक्स नियमों में बदलाव
अब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फार्म में पहले से अधिक जानकारी सांझा करने की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, क्रेडिट स्कोर अपडेट कराने के लिए भी 7 दिन का समय रहेगा जोकि पहले 15 दिन था. साथ ही, बैकों की लोन दरों में भी बदलाव की उम्मीद है.
गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव
हर महीने गैस सिलेंडरों की कीमतों का निरीक्षण किया जाता है. नए साल की शुरुआत से LPG, CNG और PNG की कीमतों में कटौती आ सकती है.
8वां वेतन आयोग अपडेट
नए साल के शुरू होने के साथ- साथ 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की संभावना भी है. फिटमेंट फैक्टर बदलने से सैलरी और पेंशन भी बढ़कर आने की संभावना है. अगर घोषणा करने में देरी होती है तो फिर भी पिछली डेट से एरियर मिलेगा.
रियल एस्टेट एवं पैन- आधार से संबंधित बदलाव
नए साल से रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को म्यूचुअल फंड की तरह माना जाएगा. इसका फायदा यह होगा कि अब जो छोटे इन्वेस्टर है वे भी इसमें इन्वेस्ट कर सकेंगे. साथ ही, नए साल पर पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य होगा.