दिल्ली में गरीब परिवारों को नए साल का तोहफा, DDA की सबसे सस्ती हाउसिंग स्कीम पूरा करेगी अपने घर का सपना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए नए साल के मौके पर एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने इस वर्ग के लोगों के लिए एक और सस्ती हाउसिंग स्कीम ‘जनता आवास योजना’ लांच की है. इस योजना के तहत, द्वारका मोड़ के पास और छतरपुर मेन रोड पर महज 12.50 लाख रुपये के आसपास रेडी टू मूव फ्लैट मिलेंगे. 31 दिसंबर को इस आवास योजना का ब्रोशर लॉन्च होगा, जिसमें पता चलेगा कि किस जगह पर कितने फ्लैट्स हैं. इसके लिए 7 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Flats

खुद के घर का सपना

DDA की जनता आवास योजना के तहत द्वारका मोड़ और चंदन हौला गांव छतरपुर मेन रोड क्षेत्र में EWS वर्ग के रेडी टू मूव इन फ्रीहोल्ड फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे. इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत करीब 12.63 लाख रुपये रखी गई है जो दिल्ली में सबसे सस्ते आवास विकल्पों में से एक मानी जा रही है. डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जनता आवास योजना का ब्रोशर 31 दिसंबर से उपलब्ध होगा जबकि फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

जल्द मिलेंगे फ्लैट्स

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक DDA की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर पूरी जानकारी ले सकते हैं. ये फ्लैट्स पूरी तरह तैयार हैं यानि लोगों को बुकिंग के बाद लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बहुत जल्द पात्रों को फ्लैट्स की चाबियां सौप दी जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.