अब कुल 65 रुपए प्रति लीटर पर दौड़ेगी आपकी गाड़ी, मोदी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली । देश में विकराल रूप धारण कर चुकी प्रदुषण की समस्या को लेकर केंद्र सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. इसके तहत अब देश में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन को अनिवार्य किया जाएगा. एक कार्यक्रम के संबोधन में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में कार कंपनियों के लिए अनिवार्य रूप से फ्लेक्स- फ्यूल इंजन लाने का आदेश जारी करेंगे.

Mask in Car

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्राजील में फ्लेक्स इंजन के माध्यम से वहीं कार 100 फीसदी बायो इथेनॉल पर दौड़ेगी,जोकि हमारे वैज्ञानिकों ने तैयार किया है. उन्होंने बताया कि यह एक ग्रीन फ्यूल हैं जिसमें प्रदुषण का खतरा बिल्कुल ना के बराबर रह जाएगा और आपकी गाड़ी लगभग 65 रुपए प्रति लीटर की दर से चलेगी.

आपकों बता दें कि फ्लेक्स- फ्यूल इंजन में एक से अधिक ईंधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. नितिन गडकरी ने भारतीय वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि लगभग बीस दिनों के बाद मेरे पास एक खास तरह की गाड़ी होगी जोकि ग्रीन हाइड्रोजन यानि कि पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग करके चलेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे भी गाड़ी चल सकतीं हैं लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है.

इस कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने बताया कि भारत हर वर्ष आठ लाख करोड़ रुपए के पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है . यदि पेट्रोलियम उत्पादों पर हमारी निर्भरता इसी प्रकार बनी रहती है तो अगले पांच साल में आयात बिल बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच जाएगा. हमें इस निर्भरता को कम करने की दिशा में अभी से ज़रुरी कदम उठाने होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पेट्रोलियम आयात को कम करने के लिए 2-3 दिन में मैं एक आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं . इसके तहत कार विनिर्माताओं के लिए फ्लेक्स- फ्यूल इंजन लाना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि Suzuki, Hyundai मोटर इंडिया और Toyota मोटर कॉरपोरेशन के शीर्ष अधिकारियों ने अपने वाहनों में फ्लेक्स- फ्यूल इंजन पेश करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद आप सस्ते ईंधन पर अपनी गाड़ी दौड़ा सकेंगे और प्रदुषण का खतरा भी बिल्कुल कम हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.