केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा, खुशी से झूम उठेंगे कार-बाइक चलाने वाले

नई दिल्ली । केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से देश की जनता के लिए एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है. यदि आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगले दो साल से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएगी. इस खबर से निश्चित तौर पर कार और बाइक चलाने वालों को राहत पहुंचने वाली है.

nitin

कम हो जाएगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रौद्योगिकी और हरित ईंधन में तेजी से प्रगति से इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम हो जाएगी. इससे अगले दो साल में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर इलेक्‍ट्र‍िक वाहनों की कीमत हो जाएगी. इसे देशभर में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है जिसे आप एक क्रांत‍ि का नाम दे सकते हैं.

पेट्रोल वाहनों के बराबर होगी कीमत

नितिन गडकरी मंगलवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, 2022-23 के लिए अनुदान की मांगों पर लोकसभा में जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि लिथियम-आयन बैटरी की कीमत में तेजी से कमी आ रही है. हम जिंक-आयन, एल्यूमीनियम-आयन, सोडियम-आयन बैटरी को व‍िकस‍ित कर रहे हैं. अधिकतम दो साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएगी.

पेट्रोल पर 100 तो ईवी पर खर्च होंगे 10 रुपये

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताते हुए कहा कि इसका फायदा यह होगा कि यदि आप आज पेट्रोल पर 100 रुपए खर्च कर रहे हैं तो इलेक्ट्रिक वाहन चलाने में यह लागत घटकर 10 रुपए रह जाएगी. बता दें कि कुछ दिन पहले ही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन हाईड्रोजन फ्यूल कार (Green Hydrogen Fuel Cell Car) लांच की थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

उन्होंने बताया कि ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार से चलने पर 1 रुपये प्रत‍ि क‍िमी से भी कम का खर्च आएगा. जबक‍ि पेट्रोल पर चलने वाली कार का खर्च 5-7 रुपये प्रत‍ि क‍िमी आता है. इस पायलट प्रोजेक्ट में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की FCEV टोयोटा मिराई (Toyota Kirloskar Mirai) कार शामिल हैं.

1 रुपये KM से भी कम में भरेगी फर्राटा

नितिन गडकरी ने कहा कि न्‍यू लांच कार में 5 मिनट में हाइड्रोजन भर जाएगी. इसके बाद यह 550 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी. उन्होंने कहा कि अभी 6 से $7 में (करीब 500 रुपये) 1 किलो हाइड्रोजन से 550 क‍िलोमीटर तक गाड़ी दौड़ेगी. 500 रुपये में 550 तक का सफर तय करने पर एक क‍िमी का खर्च करीब 90 पैसे आएगा.

हाइड्रोजन टेक्‍न‍िक अपनाने का आग्रह

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी सांसदों से हाइड्रोजन टेक्‍न‍िक अपनाने का आग्रह भी किया. उन्‍होंने सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में सीवेज के पानी को हरित हाइड्रोजन बनाने की पहल करने के ल‍िए कहा. उन्होंने यह भी बताया क‍ि हाइड्रोजन जल्द सबसे सस्ता ईंधन विकल्प होगा. गडकरी ने प्रभावी स्वदेशी ईंधन को स्थानांतरित करने की जरूरत पर जोर देते हुए उम्‍मीद जताई क‍ि इलेक्‍ट्र‍िक ईंधन जल्द वास्तविकता बन जाएगा. इससे प्रदूषण के स्‍तर मेंं भी कमी आएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.