किसानों ने छेड़ा नया अभियान, हरियाणा में विधायकों पर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग का बनाया दबाव

नई दिल्ली । किसान आंदोलन ने अब हरियाणा की गठबंधन सरकार के लिए एक ओर नई मुसीबत खड़ी करने का काम किया है. इसके लिए किसान नेताओं ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए राजनैतिक दांव लगाना शुरू कर दिया है. हरियाणा में सरकार गिराने के लिए किसान नेताओं ने एक अभियान चलाया है और और हरियाणा विधानसभा में 10 मार्च को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव में विधायकों पर सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

kisan aandolan

इसके लिए किसान नेताओं ने हरेक विधानसभा सभा क्षेत्र के लोगों से यह अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के विधायक पर सरकार के खिलाफ वोटिंग के लिए दबाव बनाये.किसान नेताओं ने अब खुलकर ही नहीं, अंदरूनी तौर पर भी सरकार पर दबाव बनाने का चक्रव्यूह रच दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इसके अलावा किसान संयुक्त मोर्चा ने बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने का फैसला किया है. इसके लिए किसान नेताओं ने बंगाल की हर विधानसभा एरिया में जाने का फैसला किया है. 9 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चे की मीटिंग होगी, जिसमें किसान नेताओं की एरिया वाइज ड्युटी निर्धारित की जाएगी. किसान नेताओं के ये फैसले निश्चित तौर पर सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ाने का काम करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.