श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली से खाटू श्याम- सालासर बालाजी तक इस दिन से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

नई दिल्ली | विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी महाराज और सालासर बालाजी के भक्तों के लिए अच्छी खबर आ रही है. अब दिल्लीवासी अपने आराध्य की पूजा अर्चना करने के लिए आसानी से पहुंच सकेंगे. दिल्ली से राजस्थान के धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की जाएगी. इस सेवा की शुरुआत के बाद महज कुछ ही घंटे में श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी करके वापस भी आ पाएंगे.

Khatu Shyam Mandir

रोहिणी हेलीपोर्ट से होगी शुरुआत

23 अगस्त को रोहिणी हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो जाएगी. इस दूरी को तय करने में केवल साढ़े 6 घंटे का समय लगेगा. प्राइवेट सेवा कंपनी स्यंदन एविएशन इस सर्विस की शुरुआत करेगी. कंपनी ने जानकारी दी कि श्रद्धालु इन दोनों ही धार्मिक स्थलों के दर्शन करके केवल 6 घंटे में वापस आ सकेंगे. आने- जाने में कुल 700 किलोमीटर की दूरी यात्री तय कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

इतना होगा किराया

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रति व्यक्ति 95000 का किराया निर्धारित किया गया है. इसमें हेलीपैड से मंदिर तक आने- जाने की सुविधा, दर्शन से पहले फ्रेश होने के लिए रूम, साफ- सुथरा खाना और धार्मिक स्थलों के VIP दर्शन और प्रसाद की सुविधा भी शामिल होगी. 30 अगस्त को पहली उड़ान सेवा सुबह 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होगी.

स्यंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने जानकारी दी कि खाटू श्याम और सालासर बालाजी की यात्रा जो वर्तमान में 16 से 24 घंटे में होती है. अब वह केवल 6 घंटे में ही पूरी हो पाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts