अब ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा बिजनेस क्लास का अनुभव, रेलवे की नई योजना तैयार

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे अब यात्रियों को ओर ज्यादा आधुनिक और लग्जरी अनुभव देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. नई योजनाओं के तहत ट्रेनों में ऐसी सुविधाएं दी जाएगी जिससे सफर हवाई जहाज के ‘बिजनेस क्लास’ जैसा महसूस होगा.इस योजना के अनुसार ट्रेनों के डिब्बों को अपग्रेड किया आएगा और अंदर की सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया जाएगा.

Delux Train

यात्रियों को मिलेगा प्राइवेट मिनी केबिन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद के छात्रों ने भारतीय रेलवे के लिए प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड का आधुनिक कॉन्सेप्ट तैयार किया है. इसमें यात्रियों को यात्रा के दौरान प्राइवेट मिनी केबिन मिलेगा, जो ट्रेन के सफर को फ्लाइट के बिजनेस क्लास जैसा अहसास देगा.

अब ट्रेनों में यात्रियों को हवाई जहाज जैसा मजा आने वाला है. NID छात्रों के द्वारा डिजाइन की गई सीट पहले से ज्यादा आरामदायक है, जिसमें झटके कम लगेंगे. इसमें एर्गोनॉमिक रिक्लाइनिंग सीट है, जिसे पीछे झुकाकर आराम से सोया जा सकता है.

प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड का यह कॉन्सेप्ट ट्रेन यात्रा को पूरी तरह बदलने में महत्वपूर्ण साबित होगा. इसमें प्राइवेसी, शांति और बेहतर कनेक्टिविटी का खास ध्यान रखा गया है, ताकि यात्री बिना किसी बाधा के काम कर सके और सफर का आनंद ले सके.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में 23 नई सेवाएं हुईं समयबद्ध, दुकान पंजीकरण से शूटिंग परमिट तक मिलेगी राहत

लंबी दूरी में नहीं होगी थकान

यह नया डिजाइन खास तौर पर हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए तैयार किया गया है, ताकि लंबी दूरी के दौरान यात्रियों को आराम मिल सके.NID अहमदाबाद और रेलवे डिजाइन सेंटर के सहयोग से तैयार यह कॉन्सेप्ट बिजनेस ट्रैवलर्स और हाई-एंड यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधा लेकर आया है.प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड में हर यात्री को अपना निजी केबिन मिलेगा. इसमें आरामदायक सीट, पर्सनल वर्क स्पेस और लाइटिंग जैसी बेहतरीन सुविधाएं होगी, जो लंबे सफर में थकान का अहसास नहीं होने देगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.