अब नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव से ही मिलेगी ट्रेन; दिल्ली स्टेशन की दौड़ खत्म करने जा रहा रेलवे

नई दिल्ली | एनसीआर में रहने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इन शहरों में ही यात्रियों की सुविधा के हिसाब से स्टेशन रिडेवलप करने का काम तेज कर दिया है. गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव जैसे बड़े शहरों के लोग जल्द ही अपने नजदीकी स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़ सकेंगे.

New Delhi Railway Station

रेल मंत्रालय ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत, देशभर के 1337 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का फैसला किया है. इनमें से 1300 से अधिक स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है.

किया जा रहा डेवलप

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को एक मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है. यह दिल्ली-हावड़ा लाइन पर स्थित देश के बिजी स्टेशनों में से एक है. यहां हर दिन करीब 400 ट्रेनें गुजरती हैं और 200 के आसपास का ठहराव होता है. स्टेशन को इस तरह डेवलप किया जा रहा है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़े.

इतने रुपये हो रहे खर्च

गुड़गांव के यात्रियों के लिए भी बड़ी खबर है. उन्हें अब नई दिल्ली स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि नजदीकी दिल्ली कैंट स्टेशन को ही पूरी तरह मॉडर्न बनाया जा रहा है. यहां पर फिलहाल लंबी दूरी की ट्रेनें नहीं रुकतीं, लेकिन 335 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को रीडिजाइन किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

यात्रियों को राहत

अमृत भारत योजना के तहत हर स्टेशन पर रूफ प्लाजा, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, फूड कोर्ट, लिफ्ट, बच्चों के खेलने की जगह, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं और क्लीन वेटिंग एरिया जैसे अत्याधुनिक इंतजाम किए जा रहे हैं. रेल मंत्रालय के अनुसार, अगले चार वर्षों में ये सभी स्टेशन पूरी तरह से नए रूप में तैयार हो जाएंगे, यानी NCR के करोड़ों यात्रियों को दिल्ली आने- जाने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.