अब इंडिया गेट पर नहीं बना पाएंगे पिकनिक, सरकार ने बदले नियम; गेट पर होना पड़ेगा मायूस

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में शामिल इंडिया गेट (India Gate) पर अब पिकनिक बनाना संभव नहीं रह गया है. देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह ऐतिहासिक स्थल हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. अब यहां का नजारा बदला हुआ नजर आ रहा है. जो लोग अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं, वे बैग और सामान की रखवाली करते दिख रहे हैं.

India Gate

टुकड़ों में घूमने को मजबूर हुए परिवार

अब आधा परिवार ही अंदर घूम पाता है और बाकी बाहर बैठकर बैग और सामान की देखरेख करता है. फिर जब पहले अंदर गए लोग वापस आते हैं, तो बाहर वाले अंदर जाते हैं. अब पूरा परिवार एक साथ इंडिया गेट का लुत्फ नहीं उठा पा रहा है. पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला था, लेकिन अब यहां एक नया नियम लागू हो गया है. अब आप इंडिया गेट पर बैग, सामान, चादर और खाने- पीने की चीजें नहीं ले जा सकते. साथ ही, अपने पालतू जानवर भी इंडिया गेट पर नहीं ला सकते. यानी अब इंडिया गेट पर पिकनिक की छूट नहीं रहेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

वीडियो पर भी लग सकती है पाबंदी

भविष्य में यहां वीडियो बनाने पर भी रोक लगाई जा सकती है क्योंकि इंडिया गेट से जुड़े नियमों में बदलाव किया जा रहा है. इंडिया गेट पहुंचने पर सबसे बड़ा झटका यह लगता है कि यहां लॉकर की कोई व्यवस्था नहीं है. लाल किला और कुतुब मीनार जैसे स्थलों पर लॉकर रूम मौजूद हैं, जहां पर्यटक अपने सामान को जमा कर घूम सकते हैं. इंडिया गेट पर यह सुविधा नहीं है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक परेशान नजर आते हैं.

इस लिए हो रही सख्ती

इस बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा गार्ड और मार्शल ने बताया कि इंडिया गेट को और अधिक सुंदर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. कई पर्यटक यहां चादर बिछाकर खाना खाते हैं और कई घंटे बैठे रहते हैं, जिससे स्थान की सुंदरता प्रभावित होती है. इसी कारण अब इन सब पर पाबंदी लगा दी गई है. जल्द ही लॉकर की कोई नई सुविधा लागू करने पर विचार किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts