नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर यानि 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है.
राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पोस्ट में लिखा है कि संविधान के निर्माता, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले, हमारे पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यह फैसला लेकर बाबा साहेब के समर्पित अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान किया है.
संविधान के शिल्पकार, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले हमारे बाबा साहेब पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब राजकीय अवकाश होगा।
बाबा साहेब के अनन्य अनुयायी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने यह निर्णय लेकर राष्ट्र की भावना को सम्मान दिया है। pic.twitter.com/f8eWuKsxmd
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) March 28, 2025
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी सरकारी आदेश में इस बात की पुष्टि की गई है कि देशभर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित केंद्रीय सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल 2025 को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय या विभाग इस निर्णय को सभी के संज्ञान में ला सकते हैं.
नहीं भूलाया जा संघर्ष
डॉ भीमराव आंबेडकर को उनके अनुयाई बाबा साहेब के नाम से पुकारते थे. आधुनिक भारत को आकार देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जीवन भर समाज के हाशिए पर पड़े और उत्पीड़ित लोगों खासकर दलितों के अधिकारों के लिए बाबा साहेब के संघर्ष को कभी नहीं भूलाया जा सकता है. डॉ भीमराव आंबेडकर आजाद भारत के पहले कानून एवं न्याय मंत्री थे.
