अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह इतने बजे से दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी

नई दिल्ली | 21 जून यानि कल पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी विशेष तैयारी की हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेट्रो संचालन के समय में बदलाव किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके.

Gurugram Metro 2

दिल्ली मेट्रो ने X पर दी जानकारी

DMRC ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेट्रो सुबह 6 बजे की बजाय 4 बजे संचालित होगी. यह आदेश दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर लागू रहेगा. इस दिन एक मेट्रो से दूसरी मेट्रो के बीच का फासला भी ज्यादा रहेगा.

हमेशा रहेगी उपलब्ध

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2025 के अवसर पर योग प्रेमियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी. सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से लेकर प्रतिदिन के टाइम- टेबल के अनुसार यात्री सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: सोनीपत की ओर चली मेट्रो, कुल 21 जगहों पर बनेंगे स्टेशन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.