नई दिल्ली | किसानों के कल्याणार्थ हेतु केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इन्हीं में से PM किसान योजना है, जिसके तहत जरूरतमंद किसानों को हर साल 6 हजार रुपए 2- 2 हजार की 3 किस्तों के रूप में दिए जाते हैं. इस योजना के तहत, अब तक 21 किस्त जारी हो चुकी है और 22वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
PM किसान योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 21वीं किस्त का पैसा 19 नवंबर को जारी किया गया था. इसी आधार पर माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी हो सकती है.
जरूरी शर्तें
- पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने डाक्यूमेंट्स अपडेट रखने होंगे.
- E- KYC पूरी होनी चाहिए.
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स सही होनी चाहिए.
- इन प्रक्रियाओं में गड़बड़ी होने पर योजना का लाभ मिलना बंद हो सकता है.
स्टेटस करें चेक
इस योजना के तहत, 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जांचना चाहिए कि उन्हें किस्त मिलेगी या नहीं. किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका स्टेटस PM किसान पोर्टल पर स्पष्ट दिखाई देगा. इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या किसान ऐप पर जाकर अपनी जानकारी चेक करें.
होम पेज पर Know Your Status विकल्प चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. कुछ ही सेकंड में आपका स्टेटस दिखाई दे जायेगा. अगर आपकी जानकारी सही है तो किस्त मिल जाएगी, लेकिन जिन किसानों के रिकॉर्ड, E- KYC या बैंक लिंकिंग में समस्या होगी, उन्हें किस्त का पैसा मिलने में समस्या आ सकती है. इसलिए समय रहते स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी है.
