दिल्ली में पांडव नगर फ्लाईओवर 7 दिन तक रहेगा बंद, इस वैकल्पिक रूट का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां से पांडव नगर फ्लाईओवर से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पांडव नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चलने से NH- 9 व एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. वाहन चालकों को एक सप्ताह तक इस समस्या से रूबरू होना पड़ेगा.

Flyover Highway

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि मरम्मत कार्य के चलते फ्लाईओवर को 7 दिन के लिए बंद किया जा रहा है. ऐसे में लोगों से अपील की जाती है कि इस दौरान इस रूट पर सफर करने से बचें.

यह भी पढ़े -  विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, दिल्ली एयरपोर्ट पर खत्म हुई बोर्डिंग पास पर स्टाम्प की व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH- 9) पर गाजीपुर से सराय काले खां तक के कैरिजवे पर पांडव नगर फ्लाईओवर पर डेक स्लैब पर सुधार कार्य रविवार से शुरू हो चुका है और 7 दिन तक यह काम चलेगा, जिसके चलते NH- 9 पर पांडव नगर फ्लाईओवर की बाईं लेन इस अवधि के दौरान प्रभावित रहेगी. यानि आगामी रविवार तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि NH- 9 से होते हुए गाजीपुर की ओर से सराय काले खां की ओर जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए इस दौरान अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए NH- 9 के बजाय NH- 24 का इस्तेमाल करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.