दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में खत्म होगी पार्किंग की परेशानी, NHAI ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

नई दिल्ली | भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) शहरी इलाकों में वाहन पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इसके तहत, दिल्ली में गांधीनगर मार्केट के आसपास दिल्ली- सहारनपुर हाईवे के एलिवेटेड हिस्से के नीचे और किनारे खाली जमीनों पर ऑटोमेटिक पार्किंग बनाई जाएगी. यहां पार्किंग शुल्क का भुगतान पूरी तरह से फास्टैग के माध्यम से होगा.

Parking Car Gadi

बाकी इलाकों में भी होगा विस्तार

इस योजना का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड को सौंपा गया है. यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो शहरी इलाकों से गुजरने वाले हाईवे के किनारे इसी तरह की पार्किंग विकसित की जाएगी. फिलहाल, NHAI का यह पहला प्रोजेक्ट होगा, क्योंकि अब तक कहीं भी पार्किंग का संचालन नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

गांधीनगर में यह जगह चिन्हित

गांधीनगर मार्केट के आसपास 4 स्थान पार्किंग के लिए चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 2 मार्केट के सामने और दो पास में हैं. एक स्थान हाईवे के नजदीक होगा, जहां एंट्री और एग्जिट का अलग रास्ता होगा. डिस्प्ले बोर्ड के जरिए खाली और भरी पार्किंग की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा, मार्केट के पास शौचालय और महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण भी होगा, जिनका संचालन ठेकेदार के माध्यम से किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts