दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेन के भीतर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो (Delhi Metro) से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि NCR में दिल्ली मेट्रो के सभी सभी कॉरिडोर के साथ आप्टिक फाइबर केबल बिछाई जाएगी. इससे मेट्रो में सफर के दौरान यात्री हाईस्पीड इंटरनेट सेवा का लुत्फ उठा सकेंगे. लिहाजा, मेट्रो में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से निजात मिलेगी.

Metro

इस कंपनी के साथ समझौता

DMRC ने बताया कि सबसे पहले मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन) व पिंक लाइन (शिव विहार- मजलिस पार्क) कारिडोर पर इस सेवा का लाभ मिलेगा. उसके बाद, अन्य सभी कॉरिडोर पर चरणबद्ध तरीके से 6 महीने के भीतर इस काम को पूरा किया जाएगा. DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि इस कार्य के लिए बेकहाल डिजिटल टेक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया गया है. यह कंपनी आप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने और उसके रखरखाव का काम करेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

5G नेटवर्क की मिलेगी सुविधा

हाईस्पीड इंटरनेट के नेटवर्क के लिए ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क होना जरूरी होता है. इससे दिल्ली- NCR में मेट्रो के पूरे नेटवर्क पर यात्रियों को 5G नेटवर्क की सुविधा मिल सकेगी. यह पहल केंद्र सरकार के डिजिटल कनेक्ट राष्ट्र के दृष्टिकोण को सपोर्ट करने वाली है. भूमिगत कॉरिडोर में सफर के दौरान यात्रियों को इंटरनेट कनेक्शन की समस्या अधिक रहती है, लेकिन अब ऑप्टिक फाइबर केबल बिछाए जाने पर इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.