दिल्ली की जनता के लिए राहत भरी खबर, बिजली- पानी और मुफ्त बस यात्रा पर LG ने लिया ये फैसला

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के जेल में चले जाने पर जनता काे मिल रहीं सुविधाएं बंद हाे जाने की अफवाहाें पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि एक विशेष राजनीतिक दल के सदस्य और संवैधानिक पद की शपथ लेने वाले मंत्रियों द्वारा भी इस तरह के झूठे और जानबूझकर भ्रामक बयान दिए जा रहे हैं.

Electricity Board

बंद नहीं होगी सब्सिडी वाली योजनाएं

LG वीके सक्सेना ने कहा कि इन बातों का प्रचार किया जा रहा है कि मुफ्त बिजली, पानी और बस यात्रा बंद हो जाएंगी क्योंकि सीएम अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है. उन्होंने बताया कि यह भी प्रचार किया जा रहा है कि भविष्य में इन योजनाओं को केंद्र सरकार और उपराज्यपाल रोक देंगें. उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी.

ऐसे होगा भुगतान

वीके सक्सेना ने इन भ्रामक प्रचारों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि इन योजनाओं का भुगतान एनसीटी दिल्ली की समेकित निधि से किया जाता है, न कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खाते से. इन योजनाओं को दिल्ली के लोगों द्वारा स्वयं वित्त पोषित किया जाता है, जो टैक्स के माध्यम से एनसीटीडी के समेकित कोष में योगदान करते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

नहीं प्रभावित होगी योजनाएं

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया है कि उपरोक्त सब्सिडी योजनाएं सरकार की है और किसी भी पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा संचालित या उस पर निर्भर नहीं हैं. ऐसे में किसी भी व्यक्ति के जेल में होने के कारण किसी योजना के प्रभावित होने का सवाल ही नहीं पैदा होता है. भारत के संवैधानिक और वैधानिक प्रविधानों के अनुसार इन योजनाओं का बजट दस्तावेज़ में बजटीय आवंटन होता है, जिसे सरकार द्वारा अनुमोदित किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.